About Us
इस सृष्टि के स्वामी परमपुरुष की वाणी है गीता.
यह सृष्टि और उसमे हमारा जीवन कैसे चलता है, किन नियमों से नियमित है यह बताती है गीता.
जीवन में करणीय क्या है, यह बताती है गीता.
परमपुरुष ने ,श्रीकृष्ण के नर-रूप में प्रकट होकर स्वयं यह ज्ञान दिया है.
"जिस पर सबकुछ आधारित है वही है धर्म और वे ही हैं परमपुरुष."- श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र जी
धर्म वह है जिसपर इस सृष्टि का अस्तित्व टिका है.
हमारे जीवन का अस्तित्व एवं हमारा विकास इसी पर आधारित है.
यह धर्म सनातन है, शाश्वत है एवं सार्वभौम है. यह सदा एक है, कभी अनेक नहीं होता.
यह धर्म किसी भी सम्प्रदाय, भौगोलिक सीमा अथवा
किसी भी अन्य बंधन में बंधा या सीमायित नहीं है.
इसी सनातन धर्म के सार को अभिव्यक्त किया कुरुक्षेत्र की रणभूमि में देवकीनंदन वासुदेव ने.
हम सबका जीवन एक कुरुक्षेत्र ही है, और हम सब पार्थ की भाँति हैं-- --
भ्रमित, चकित एवं समझ नहीं पाते कि करणीय क्या है.
ऐसे में पार्थ यदि अपने जीवन-रूपी रथ की लगाम सामने उपस्थित नरदेह-धारी श्रीकृष्ण को थमा देता है---- यदि पार्थ कृष्ण को पार्थसारथी बना लेता है ----- तो उसपर अनुकम्पा होती है उस परमपुरुष की और उसे समझ आने लगता है कि जीवन में करणीय क्या है.
सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥१८- ६६॥
[ सभी कर्तव्यों/आश्रयों को त्याग कर, केवल मेरी शरण लो.
मैं तुम्हें सभी पापों से मुक्ति दिला दूँगा, इसलिये शोक मत करो ।]
यह परमपुरुष की अभय-वाणी है !
कौन्तेय प्रति जानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति॥९- ३१॥
[ कौन्तेय, तुम एकदम जानो कि मेरे भक्त का कभी नाश नहीं होता । ]
'गीताज्ञान' का यह मंच इसी विषय पर चर्चा करने करने का मंच है. परमपुरुष की कीर्ति, परमपुरुष की स्तुति एवं परमपुरुष के संदेशों पर चर्चा कर उनका अर्थ समझने का मंच है.
' नाsहं तिष्ठामि वैकुंठे योगिनाम् हृदये न च
मद्भक्ता: यत्र गायंते तत्र तिष्ठामि नारदः ! '-- श्रीकृष्ण
[ नारद ! न मैं बैकुंठ में रहता हूँ न योगियों के ह्रदय में.
मेरे भक्त जहाँ मेरा गायन करते हैं मैं वहीं रहता हूँ ! ]
यही उद्देश्य है 'गीताज्ञान' के इस मंच का.
जगत के सभी महान पुरुषों के प्रति श्रद्धा रखते हुए परमपुरुष द्वारा निर्देशित सनातन धर्म पर चर्चा.ताकि हम सभी व्यक्ति, दम्पत्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र एवं विश्व कल्याण के पथ पर आगे बढ़ सकें, और यह सभी सार्थक हो सकें परमविभु के चरणों में !
" हमलोगों का गंतव्य है ईश्वर-प्राप्ति,
धारण-पालनी-सम्वेग-सिद्ध व्यक्तित्व-
इसका उपाय है
आचार्य में सक्रिय अनुरक्ति
इससे होता है-
आत्मनियन्त्रण,
परिवार-नियन्त्रण,
राष्ट्र-नियन्त्रण,
और इसी राष्ट्र-नियन्त्रण के द्वारा
सारे विश्व के संग योगसूत्र की रचना करते हुए,
सबकुछ लेकर,
विवर्द्धन (furtherance /growth) की ओर अग्रसर होना,
और, इन सब को सार्थक कर देना ईश्वर में !
और, प्राप्ति का परम-बोध यही है."
-श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्र जी
सङ्गच्छध्वं सं वदध्वं सं वो मनांसि जानताम् । देवा भागं यथा पूर्वे सञ्जानाना उपासते ॥
समानो मन्त्रः समितिः समानी समानं मनः सह चित्तमेषाम् ।
समानं मन्त्रमभि मन्त्रये वः समानेन वो हविषा जुहोमि ॥
समानी व आकूतिः समाना हृदयानि वः । समानमस्तु वो मनो यथा वः सुसहासति ॥
( ऋग्वेद १०: १९१: २-३-४ )
तुम साथ चलो, साथ वार्त्ता करो, एक-दूसरे के मन को समझो,
जैसे पूर्व में देवगण मिलकर अपना भाग ग्रहण करते थे.
मन्त्र समान हो उनका; समान हो उनका ग्रहण, उद्देश्य एवं अभिलाषाएँ ;
पुनः, मैं उनकी समान प्रार्थना के साथ तुम्हे हवि अर्पित करता हूँ !
समान आकूति एवं सम्यक ह्रदय हो तुम्हारा,
मन समान हो तुम्हारा ताकि तुम सब एकत्व में चलो.
उपरोक्त वैदिक प्रार्थना 'गीताज्ञान' मंच के उद्देश्य को अभिव्यक्त करती है. यह मंच किसी की स्वार्थ-साधना का मंच नहीं, व्यक्तिगत विज्ञापन का मंच नहीं, एक-दूसरे को बहस में जीतने का मंच नहीं, विश्व के किसी भी महापुरुष के प्रति असम्मानजनक बातें कहने का यह स्थान नहीं...बल्कि यह मंच एक मन्दिर है परमपुरुष की समवेत स्तुति का ! ...ताकि हम जीवन्त आदर्श के माध्यम से सपारिपार्श्विक उन परमविभु के चरणों मे सक्रिय अनुरक्ति के साथ अपने वाक्, चिंतन एवं कर्म का विनियोग कर पायें, एवं हमारी ब्राह्मी प्रज्ञा के मूर्त्त स्वरुप हो उठें वे वासुदेव !
आइये, मिलकर प्रार्थना करें :-
' मूकं करोति वाचालं, पंगुम् लंघयते गिरिम
यत्कृपा वन्दे तं परमानंद माधवं ! '
[ जिसकी कृपा गूंगे को वाचाल बना देती है और लंगड़े को पर्वत-लंघन मे सामर्थ्यवान --उस परमानंद माधव की हम वंदना करते हैं ! ]
वन्दे पुरुषोत्तमं !
the creation of the owner of the divine Gita says.
the universe and how it runs our lives, which is regularly tells Gita by the rules.
what is practicable in life , it says Gita.
divine, the Krishna's male - appear as its own, it is knowledge.
"Everything is based on the same divine religion and they are." - Srisritakur Anukulcndra ji b> font>
Religion It hinges on which the existence of the universe.
is based on our survival and our development is the same.
religion is ancient, the eternal and universal. It is always one, sometimes many would not.
Religion any creed, or geographical limits or Simayit
is not tied to any other bond.
The eternal summed up the essence of religion in the battlefield of Kurukshetra Deoki Nandan Vasudeva.
Kurukshetra is a life all of us, and we are all part of Partha - -
confused, baffled and understanding That is not causation.
Partha So if your life - the reins of the chariot of the present Nrdeh - gives the holder Krishna Krishna Parthasarathy Partha creates ---- if ---- - So he is compassionate and understanding of the divine causality in life is to think.
Sarvdharmaanparittyajy Mamekan Wrj Srnn.
ego Srwpapebyo Mokshyishyami Ma Twan Shucः b> font> .18 - 66.
[all duties / shelters abandoned, just take my refuge.
I will relieve you from all sins, so Do not grieve.]
Abbey of the divine - that voice!
Kauntey not in per Janihi Bktः Prnshyti b> font> .9 - 31 .
[Kauntey, you just know that my devotee is never destroyed. ]
'Geetajञan' This forum is a platform to discuss this topic. Divine glory, divine messages of praise and soul which is the stage of discussing their meaning.
's huh did not Hridye Tishtami Vakunte Yoginam f
Mdbkta: THERE Nardः Tishtami Gayante HAIR! ' B> font> - Krishna b> font>
[Narada! I do not live in elysium in the heart of yogis.
Where my songs are my devotee I live there! ]
This purpose 'Geetajञan' of the platform.
All the great men of the world guided by faith in divine keeping discussions on Sanatana Dharma. So we are all individual, couple, family, community, moving on the path to national and global welfare, and it can all be worthwhile at the feet of Prmvibhu!
"is the destination for us Personality -
This measure is a Professor in the active ATTACHMENT
The Nation - by controlling the composition of
Yogasutra with the world,
with everything,
Viwarddhn (furtherance / growth) to be poised,
and be meaningful to all God!
and the ultimate realization - the realization that. "
- Srisritakur Anukulchandra G font> b>
Sङgchcdhwan Vddhwan No. No. He Jantam Mnansi. Purve Sञganana Upasate Bagan as Deva.
Smano Mntrः Smitiः Smanan willingly co Cittmesham Samani.
Smanan Mntrmbhi Mntrye Vः Smanen she Juhomi Hvisha.
Samani and Akutiः Hridayani Vः melt. Mano as he Sushasati Smanmshu Vः.
(Rv 10: 191: 2-3-4) font> b> font>
< br> You come with me with the negotiations, one - understand other minds,
like to take part enthusiastically in the east were the gods.
the same mantra, like the Eclipse, objectives and aspirations;
again, I'll pay the same prayer with you Hvi!
Akuti and right heart like yours,
integrity in all that you let your mind be similar.
above Vedic prayer 'Geetajञan' forum is intended to demonstrate. This forum's interests - not the forum for spiritual, not the forum for personal ads, one - to win another stage in the debate, disreputable things to master in the world ... but this is not the place to say a temple platform assembled by the divine praise! ... So we live through ideal Spariparshvik Prmvibhu stages of the active attachment with your speech, thoughts and deeds to get the appropriation, and concrete forms of discrimination that do arise, they Vasudeva our moon!
Come together, pray: -
'Mukan Kroti Wachaln, Pangum Lngyte Girim
Ytkripa Vande system Madhavn ecstasy! ' B> font>
[whose grace makes the dumb, the lame to the diffusive Mount - in skipping capable - the ecstasy of Madhav Vandana we do! ]
Vande Purusottmn! B> font>
b> center> font>